फैय्याज अली आब्दी
नानौता समाचार…नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित सुंदर झांकियां सजाई गईं।
नगर के गंगोह मार्ग स्थित शिव मंदिर, कानूनगोयान स्थित माता शाकुंभरी देवी मंदिर, राम दरबार, छोटा गुरुद्वारा तथा संतोष विहार कॉलोनी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही।
मंदिरों में सजाई गई बर्फीले बाबा भोलेनाथ, बर्फ की गुफा, शिव-पार्वती तथा राधा-कृष्ण की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन कर भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि की कामना की।
वहीं छोटा गुरुद्वारा में सजाई गई लव-कुश की झांकी ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। “हरि कथा सुनाते राम, सकल गुन धाम” की प्रस्तुति देखकर श्रद्धालु कुछ देर रुककर झांकी का आनंद लेने को मजबूर हो गए।
इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय आरती कर प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में दीपक मित्तल, दर्शन लाल,सतीश रुहेला, दिनेश पुंडीर, भरत अग्रवाल, काका आढ़ती, सन्नी चावला,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।








