गय्यूर मलिक
बेहट । शनिवार को कस्बे के जनता इंटर कालेज में 65वा शिक्षक दिवस मनाया गया।इस मौक़े पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुभाष चंद सागर ने कहा कि कोई भी विद्यार्थी अपने जीवन को आदर्श एवं संस्कार वान तभी बना सकता है जब वह अनुभवी शिक्षकों के साथ जुड़कर उनसे अनुशासित संयमित रहकर उच्च शिक्षा संस्कृति एवं संस्कारों को ग्रहण करके उन्हें अपने दैनिक जीवन में तन मन से आत्मसात करता है। एक गुरु या शिक्षक ही ऐसा व्यक्तित्व होता है जो अपने शिष्यों को अज्ञानता रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाने के लिए निरंतर प्रयास करता है।
कार्यक्रम के आरंभ में प्रधानाचार्य ने पूर्व राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति रहे महान शिक्षाविद दार्शनिक राजनीतिक तथा प्राध्यापक रहे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की 139 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में सभी शिक्षकों शिक्षिकाओं कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर डॉ राधाकृष्णन जी के जीवन चरित्र एवं शिक्षा व समाज के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अरुण कुमार गौतम, ऋषिपाल, हरपाल सिंह, शिवकुमार ,आशीष बहुखंडी, राजेश त्यागी, सोनू कुमार ,प्रदीप चौधरी, श्रीमती काशिफा खान, सविता रानी के अलावा विद्यार्थियों में मोहम्मद साकिब, चांद उस्मानी खुशबू आदि ने भी डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में अपने विचार रखें।








