शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। लायन्स क्लब सेंट्रल द्वारा आज भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर किये जा रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पांच शिक्षकों सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। गुरुनानक बॉयज इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम का आरम्भ भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करके किया गया। इस अवसर पर कालेज के 5 सम्मानीय शिक्षकों स0बलजीत सिंह,श्रीमती इंद्रजीत कौर,श्रीमती शुभलेश चैहान,श्रीमती पवनदीप कौर, श्री हेम सिंह को माल्यार्पण कर,शाल ओढ़ाकर एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला. आदित्य गुप्ता जी द्वारा प्रदत्त सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मंजीत सिंह व रीजन चेयरमैन अनुज जैन ने कहा कि गुरु का शिष्य के जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव होता है।जीवन में सही गलत का निर्णय लेना और सदमार्ग पर चलना गुरु के द्वारा दिये गए ज्ञान से ही सम्भव होता है। जिस प्रकार से कुम्हार कच्ची मिट्टी से घड़े का निर्माण करता है, उसी प्रकार से शिक्षक भी अपने शिष्य के भविष्य का निर्माण करता है व अपने ज्ञान द्वारा शिष्य के जीवन के अंधकार को दूर कर शिक्षा व संस्कार का ज्ञान भरता है। पूर्व रीजन चेयरपर्सन डी.एस. जुनेजा व स्कूल के प्रबंधक स. जसवंत सिंह बत्रा ने कहा कि मां प्रथम गुरु होती है। भारतीय परम्परा में गुरु को भगवान से भी ऊपर का दर्जा प्राप्त है, क्योंकि भगवान से मिलने का मार्ग भी गुरु ही सिखाता है। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मंजीत सिंह, रीजन चेयरपर्सन अनुज जैन, कोषाध्यक्ष सुनील पुरी, डी.एस. जुनेजा, संजय भसीन, हरप्रीत सिंह गोगिया, प्रबन्धक स. जसवंत सिंह बत्रा, प्रधानाचार्य मोहन सिंह चैहान, स. अजेंद्र सिंह, रंजीव सिंह प्रेमी, गुरमीत सिंह चावला, जगजीत सिंह, अतर सिंह, मनोज सैनी, रेनू वर्मा कालेज के छात्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन नरेंद्र शर्मा ने द्वारा किया गया।








