सुल्तानपुर में धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

अमित कुमार उपाध्याय 

चिलकाना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सुल्तानपुर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्रीकृष्ण की फूलों से सुसज्जित आकर्षक पालकी, मनमोहक धार्मिक झांकियां और बैंड-बाजों की प्रस्तुतियां शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं।
शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री कृष्ण लॉ कॉलेज के चेयरमैन चौधरी नवाब एवं शक्ति चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद विधि-विधान से आरती एवं पूजा-अर्चना की गई और शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई।
शोभायात्रा में सबसे आगे विभिन्न धार्मिक एवं पौराणिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां चल रही थीं। इनके पीछे बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते हुए चल रहे थे। प्रेमानंद महाराज की मनमोहक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान, शिवकुमार सैनी, बसंत गुप्ता, डॉ. दीपक सैनी, संजय सैनी, राकेश कुमार, पीयूष सैनी, रजत सैनी, जितेंद्र सैनी, आदेश सैनी, अंकित सैनी, निशांक जैन आदि मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य