गोगा म्हाड़ी सुधार सभा ने विधि-विधान से किया छड़ियों का पूजन, नगर भ्रमण पर निकलीं

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। गोगा म्हाड़ी सुधार सभा की ओर से रविवार को शहर और देहात क्षेत्र की सभी छड़ियों का विधि-विधान से पूजन एवं शृंगार किया गया। ढोल-नगाड़ों और रणसिंघे की गूंज के बीच पदाधिकारियों ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार छड़ियों का पूजन कराया। पूजन के बाद सभी छड़ियां नगर भ्रमण के लिए रवाना हुईं। इसके उपरांत विभिन्न छड़ियां पूजा-पाठ, बसेरे और जागरण कार्यक्रमों के लिए दूसरे जिलों एवं अन्य राज्यों में अपने निर्धारित स्थानों की ओर रवाना हो गईं। सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि छड़ियों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान सभा की ओर से मीडिया प्रभारी कमल कश्यप और उपाध्यक्ष विक्रम सागर को कथित गलत गतिविधियों के चलते पद से निष्कासित करने की घोषणा भी की गई। सभा ने स्पष्ट किया कि निष्कासन के बाद दोनों का गोगा म्हाड़ी सुधार सभा से किसी प्रकार का संबंध नहीं है। इस अवसर पर चैधरी अनिल प्रताप सैनी, विनय सिंगल, विकास सैनी, विकास उपाध्याय, राजेंद्र टेहलवा, राकेश फिल्मी, स्नेहलता, मामो देवी, अंकित सेन, बिल्ला, बिल्ला हलवाई, राकेश कोरी, दीपक, दिनेश कोरी, जंग बहादुर सैनी, रिशु कोरी, सुशील टेहलवा, पप्पू, अभिनव, यश सैनी, शिवांशु, कोपा कश्यप, कलन कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य