तीसरी रूहमेटोलाॅजी कांफ्रेंस में चिकित्सकों को दी विशेष जानकारी

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया सहारनपुर ब्रांच के तत्वावधान में आयोजित तीसरी रुहमेटोलोजी कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों के ज्ञान में वृद्धि करना है ताकि मरीजों का सही तरीके उपचार हो सके। देहरादून रोड स्थित सिटी कन्वेंशन सेंटर में कांफ्रेंस का उद्घाटन महापौर डॉ. अजय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रवीण कुमार प्रधानाचार्य ेमेडिकल कालेज डॉ. सुधीर राठी, ए.पी.आई. अध्यक्ष डॉ. कलीम अहमद तथा कार्यक्रम सचिव डा. सौम्या जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। डॉ. अजय सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से चिकित्सकों के ज्ञान मंे वृद्धि होती है, जो मरीजों का इलाज करने मे लाभदायक होती है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि वास्तव में इस कार्यक्रम से सहारनपुर के चिकित्सकों के ज्ञान में वृद्धि होगी जिसका लाभ मरीजों को अवश्य मिलेगा। ए.पी.आई. के अध्यक्ष डॉ. कलीम अहमद ने कहा कि इस रुहमेटोलोजी कान्फ्रेंस के आयोजन से सहारनपुर के चिकित्सकों के ज्ञान में वृद्दि होगी और गठिया सम्बन्धित रोगों के इलाज मे मददगार होगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सौम्या जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस कान्फ्रेंस में एस.जी.पी.जी.आई.लखनऊ से आए डॉ. विकास अग्रवाल ने स्कलीरोडरमा बीमारी के बारे में जानकरी दी। वड़ोदरा से आए डॉ. हिमाॅशु पाठक ने रुहमेटाइड आरथराईटिस के बारे में जानकरी दी। ग्राफिक एरा हास्पिटल देहरादून से आए डॉ. सुनील मिश्रा ने कहा कि आस्टीओपोरोसिस के मरीजों का इलाज जल्द से जल्द शुरु करना चाहिए। डॉ. संदीप ग्रोवर ने एस.एल.ई.बीमारी के बारे मंे विस्तृत जानकारी दी। गंगाराम हास्पिटल नई दिल्ली से आई डॉक्टर सुजाता साहनी ने बच्चांे में गठिया सम्बन्धित रोगों की जानकरी दी। डॉ. ललित दुग्गल ने कहा कि गठिया के मरीजों में आँख की जांच सही तरीके से करनी चाहिए। बिलासपुर से आए डॉ. अमित दुआ ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वैज्ञानिक सचिव डा. नीरज जैन, डा. नीतू जैन तथा डा. साक्षी मलिक ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डा. विकास अग्रवाल, डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. नरेश नौसरान, डॉ.प्रवीण शर्मा, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. ए.के.जैन, डॉ. संजीव मित्तल, डॉ. मोहन पाण्डेय, डॉ. श्वेता अग्रवाल, डॉ. नीरज आर्य, डॉ. महेश ग्रोवर, डॉ. पंकज खन्ना, डॉ. आर.एस.पंवार, डॉ. विवेक बैनर्जी, डॉ. डी.के.गुप्ता, डॉ. अवनीश सिंघल, डॉ. रविकांत, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. पूनम मखीजा, डॉ. इन्दिरा सिंह, डॉ. जयपाल चन्द, डॉ. अरुण अनेजा, डॉ. शशिकांत, डॉ. प्रशान्त खन्ना, डॉ. रवि ठक्कर, डॉ. आकांक्षा ठक्कर, डॉ. अंकुर उपाध्याय, डॉ. नूतन उपाध्याय, डॉ. एजाज अहमद, डॉ. संजीव मिगलानी, डॉ. हिमांशु मेहता, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. अतुल जैन आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य