रथ शोभायात्रा की झांकियों को किया पुरस्कृत

जन्माष्टमी पर सजाई गई झांकियों में विश्वकर्मा समिति प्रथम, गणेश चौक मंडल समिति द्वितीय और बालाजी धाम तृतीय

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गंगोह। रथ शोभायात्रा के समापन अवसर पर जन्माष्टमी पर्व के दौरान सजाई गई झांकियों तथा शोभायात्रा में सहयोग करने वाले सहयोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले लोगों, नगरपालिका तथा पुलिस प्रशासन का आभार जताया गया।

जन्माष्टमी पर्व पर सजाई गई झांकियों में श्री विश्वकर्मा समिति ने प्रथम, श्री गणेश चौक मंडल समिति ने द्वितीय तथा श्री बालाजी धाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं श्री बांके बिहारी सेवा समिति सराय और प्राचीन शिव मंदिर बाईपास को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

शोभायात्रा में शामिल झांकियों में श्री शिव मंदिर कमेटी को प्रथम, श्री विश्वकर्मा समिति को द्वितीय तथा श्री नामदेव कमेटी को तृतीय स्थान मिला। श्री गणेश चौक मंडल समिति को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरुण शर्मा ने की, जबकि संचालन शिवा नामदेव ने किया। पुरस्कार वितरण बृजमोहन वर्मा, अवनीश, निशंक रोहिला, सचिन बंसल, विपिन, अंकुर, गगन, युवराज मोगली, ईशू, अनमोल और उज्जवल ने किया। आयोजकों ने कहा कि शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर आगामी 15 सितम्बर को जसुठन महोत्सव आयोजित किए जाने की जानकारी भी दी गई।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य