सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा पर हुई चर्चा

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पार्टी की ओर से विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान आशीर्वाद दिया, सपनों का भारत, ‘नमो सेवा स्मरण, आनंद उत्सव, ‘25 साल-25 कहानी बदलाव की, विकसित यात्रा, 25 साल सेवा ज्योति, वडनगर से वाराणसी यात्रा, सेवा में मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, ‘जन सेवक महाकुंभ तथा पंचायत से पार्लियामेंट तक जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी अभियानों के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सभी अभियानों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की और कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने कार्यशाला की प्रस्तावना रखी। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेश सिंह, पूर्व सांसद प्रदीप चैधरी, विधायक मुकेश चैधरी, विधायक राजीव कुमार, विधायक देवेंद्र निम, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, महापौर डॉ. अजय सिंह, पूर्व विधायक रविंद्र कुमार, नरेश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अमित गगनेज, हेमंत अरोड़ा, डीसीडीएफ चेयरमैन सोमेंद्र राणा, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण चंद्र, संजय राणा, अजय त्यागी, सेवा संकल्प अभियान संयोजक किशोर चैधरी, योग चुग सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य