अमित कुमार
छुटमलपुर : थाना फतेहपुर क्षेत्र के कमालपुर में नलकूपों से केबल चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने एक बार फिर दो किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए तांबे का केबल काटकर चोरी कर लिया।
पीड़ित किसान ठाकुर जसवीर सिंह और इरफान उर्फ फाना निवासी ग्राम कमालपुर ने थाना फतेहपुर प्रभारी प्रमोद कुमार को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने बताया कि कमालपुर के पास स्थित उनके ट्यूबवेल से रात के अंधेरे में चोर केबल काट ले गए। चोरो ने इन ट्यूवैलो मे पूर्व मे भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अब तक काफी किसानों के नलकूपों पर इसी तरह की चोरी हो चुकी है, लेकिन पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। लगातार हो रही चोरी से किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। किसानों ने पुलिस से चोरियों का पर्दाफाश कर सामान बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।








