छात्राओं को किया जागरूक, बताए आत्मरक्षा के तरीके

अमित कुमार 

छुटमलपुर, सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस की महिला उप निरीक्षक मिथलेश राठौर ने अपनी टीम महिला हे.का. बबीता, म.का. प्रीति और का. अंकित रस्तोगी के साथ शाकंभरी पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के लिए सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक मिथलेश राठौर ने मातृत्व भाव और अत्यंत सहज अंदाज में छात्राओं को ‘गुड टच’ व ‘बैड टच’ का अंतर समझाया। उन्होंने बच्चियों को किसी भी प्रकार की गलत हरकत या असुरक्षा पर बिना डरे तुरंत आवाज उठाने और शिक्षकों व परिजनों को सूचित करने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही उन्होंने आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए महिला हेल्पलाइन 1090, यूपी 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के उपयोग की जानकारी दी। स्कूल प्रशासन, शिक्षकों व छात्राओं ने पुलिस की इस संवेदनशील पहल की जमकर सराहना की।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य