अमित कुमार उपाध्याय
चिलकाना। सुल्तानपुर स्थित नव जनोदय इंटर कॉलेज में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य नाथीराम कांबोज ने कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य की नींव तैयार करने का महत्वपूर्ण समय है। छात्रों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और अच्छे संस्कारों को अपने जीवन में अपनाकर लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि यूको बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अब्दुल मन्नान ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास के अवसर भी प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखने और शिक्षकों का सम्मान करने का आह्वान किया।
प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी, यूको बैंक सुल्तानपुर के शाखा प्रबंधक आशुतोष सिंह, शिक्षक सुनील सैनी, अनिल कुमार, बिजेंद्र सिंह, शुभम कुमार, पदम कुमार, सोनू धीमान, धीरज सिंह, राजकिरण, अनिता, नीरू आदि ने भी विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व और अनुशासन के संबंध में जानकारी दी। नव प्रवेशी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।








