श्रवण शर्मा
गंगोह– आल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की नगर इकाई ने तीन अध्यापिकाओं को शॉल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। लायंस क्लब गंगोह ग्रेटर द्वारा भी शिक्षकों को सम्मानित किया।आल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस द्वारा गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था सचिव मोनिका गर्ग व प्रधानाचार्य लिटिल अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। सचिव ने कहा कि गुरु का दर्जा संसार में सबसे बड़ा है। बिना गुरु के कोई भी व्यक्ति ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकता। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षक सीमा, अंजली गर्ग व गीता शर्मा को शॉल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्षा वीणा गुप्ता ने फोन के माध्यम से सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान एवं आदर व्यक्त किया। इस मौके पर सिम्मी तायल, नीलम गोयल, अलका वर्मा आदि उपस्थित रहे। लायंस क्लब गंगोह ग्रेटर द्वारा दिलिप सिंह राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में पल्लवी सिंह, कुमारी नंदिनी पंडित को लायंस इंटरनेशनल के प्रमाण पत्र एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हेमलता रामेश्वर दास स्मृति ट्रस्ट की ओर से कक्षा 11 व कक्षा 12 की दो छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम संचालन नमिता सिंघल ने किया। कार्यक्रम में चार्टर प्रेसिडेंट लायन प्रमोद गोयल ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा, संस्कार एवं उज्ज्वल भविष्य भी प्रदान करते हैं। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन गुरविंदर सिंह, सचिव लायन अंकुश महेश्वरी, कोषाध्यक्ष लायन अपूर्व गोयल आदि मौजूद रहे।








