विश्व साक्षरता दिवस पर नई इंडिया फाउंडेशन द्वारा प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन

धर्मेंद्र अनमोल 
सहारनपुर | विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर नई इंडिया फाउंडेशन की समस्त टीम द्वारा यूपीएस कमेला कॉलोनी, सहारनपुर में एक प्रेरणादायक एवं जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि, रचनात्मकता, पर्यावरण संरक्षण तथा आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था।


इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान के लिए ट्रॉफियाँ व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और शिक्षकों के इंटरव्यू लिए गए, जिनमें उन्होंने शिक्षा के महत्व, बच्चों के सपनों और विद्यालय की गतिविधियों पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों एवं नई इंडिया फाउंडेशन की टीम ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रज़ा जैदी, शिक्षिका बुशरा शाहिद एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा, जिसके लिए नई इंडिया फाउंडेशन की समस्त टीम हृदय से आभार व्यक्त करती है।
नई इंडिया फाउंडेशन की ओर से सहारनपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी का भी विशेष रूप से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया जाता है। उनके मार्गदर्शन, सहयोग और सकारात्मक समर्थन के बिना इस कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव नहीं हो पाता।
नई इंडिया फाउंडेशन का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा समग्र विकास के अवसर उपलब्ध कराना है। संस्था भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करती रहेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य