महिला को बातों में उलझाकर फेरीवाले ने घर से उड़ाई नगदी व सामान

एक सप्ताह बाद पुलिस ने आरोपी को कार समेत दबोचा, चोरी की दरी और आधार कार्ड बरामद

 मनोज धनगर

नकुड़ (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र में कपड़े की फेरी करने के बहाने घर में पहुंचकर महिला को बातों में उलझाकर नगदी व सामान चोरी करने के मामले का पुलिस ने एक सप्ताह बाद खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को पिलखनी अड्डे के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दरी, नगदी, आधार कार्ड और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद करने का दावा किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि ग्राम नगला नसीराबाद निवासी सुकेश पुत्र आनंद ने तीन सितंबर को थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया था कि उनके घर कपड़ों की फेरी करने आया एक व्यक्ति उनकी पत्नी को बातचीत में उलझाकर घर से करीब 50 हजार रुपये की नगदी और सामान चोरी कर ले गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो संदिग्ध के रूप में चरथावल, मुजफ्फरनगर निवासी शाह आलम उर्फ बल्ला पुत्र अब्दुल करीम का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद उसे पिलखनी अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से सात दरी, करीब तीन हजार रुपये की नगदी और आधार कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार भी कब्जे में ली है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांव में फेरी करने गया था। महिला जब सामान के पैसे देने के लिए पर्स लेकर आई तो उसने उसे बातचीत में उलझा लिया और मौका पाकर रुपये चोरी कर वहां से निकल गया। आरोपी के अनुसार, वारदात के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने उसे देख लिया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम आरोपी से जुड़े अन्य मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य