विश्व शांति और अकाल मृत्यु पर विराम की कामना से महामृत्युंजय हवन

गंगोह में गायत्री परिवार की ओर से पंचायती धर्मशाला में हुआ यज्ञ, महाकाल से की गई सर्वकल्याण की प्रार्थना

श्रवण शर्मा 

गंगोह। नगर एवं क्षेत्र में लगातार हो रही आकस्मिक मौतों तथा विश्व के विभिन्न हिस्सों में जारी युद्ध की परिस्थितियों से शांति की कामना को लेकर श्री रामलीला महोत्सव मंडल के तत्वावधान में पंचायती धर्मशाला में विशेष महामृत्युंजय मंत्र के साथ गायत्री हवन यज्ञ कराया गया। यज्ञ में नगर और क्षेत्र में अकाल मृत्यु पर विराम तथा विश्व में शांति स्थापित होने की कामना की गई।

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार की गंगोह शाखा के सहयोग से रामलीला भवन के रंगमंच पर आयोजित यज्ञ में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से आहुतियां दीं। गायत्री परिवार के आचार्य सुनील शर्मा ने महामृत्युंजय मंत्र एवं गायत्री मंत्र के साथ यज्ञ भगवान को विशेष आहुतियां अर्पित कराईं।

इस अवसर पर भगवान महाकाल से प्रार्थना की गई कि वे सभी प्राणी मात्र पर अपनी कृपा बनाए रखें और नगर एवं क्षेत्र में हो रही आकस्मिक मौतों का सिलसिला थमे। साथ ही विश्व के विभिन्न देशों में चल रहे युद्ध समाप्त होने और मानवता में शांति एवं सद्भाव कायम होने की कामना की गई।

यज्ञ में यजमान के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य यशपाल सिंह सैनी तथा भाजपा की वरिष्ठ नेता शकुंतला देवी शामिल रहीं। यज्ञ के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में श्री रामलीला महोत्सव मंडल के मनोज गोयल, श्रवण कुमार शर्मा, शशांक गोयल, राकेश मित्तल, प्रवीण मित्तल, नरेंद्र गोयल, राकेश गर्ग, मोंटी सैनी, अनिल तायल, दिनेश काका, विपिन सिंगल, राजेश्वर शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य