गय्यूर मलिक
बेहट । कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को चोरी की गई लकड़ी सहित गिरफ्तार किया है।
बुधवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से चोरी की गई लकड़ी के चार गट्टे बरामद किए गए हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दीखित ने बताया कि 31 अगस्त 2026 को वादी मांगे राम पुत्र वीरम सिंह निवासी ग्राम कादरपुर थाना बिहट जनपद सहारनपुर ने तहरीर देकर बताया था कि अभियुक्त शौकीन पुत्र शौकत कल पुत्र जमील,चना उर्फ ना मालूम,प्रवेज पुत्र भूरा निवासीगण ग्राम पठानपुरा मैं आम के पेड़ के टिन काट कर चोरी कर लिए हैं इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मुकदमे में दो वांछित अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें आजाद उर्फ चना पुत्र बड़ा निवासी ग्राम पठानपुरा थाना बीहट शौकीन पुत्र शौकत निवासी ग्राम पठानपुरा थाना बेहटा को उलट कारा से गिरफ्तार किया गया है इनकी निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त में चोरी की गई लकड़ी के चार आम की लकड़ी के गट्टे बरामद हुए उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है उपरोक्त चोरों को पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक पंकज कुमार,कांस्टेबल सचिन, कांस्टेबल पंकज,और कांस्टेबल रविंद्र यादव शामिल रहे








