शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन शाखा नंबर-3 के कार्यालय में बुधवार को बीसीएम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अंबाला मंडल के मंडल संगठन मंत्री अजय कुमार बिरला विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान नवनियुक्त शाखा अध्यक्ष अनुज कुमार एवं शाखा सचिव राजेंद्र सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। वहीं, रेल कर्मचारियों ने दोनों पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। बैठक को संबोधित करते हुए अजय कुमार बिरला ने कहा कि उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन रेल कर्मचारियों का परिवार है। सभी कर्मचारियों को एक-दूसरे का सहयोग करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडल मंत्री मनमीत सिंह ने पिछले दिनों पीएनएम में सैकड़ों रेल कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे उठाकर उनका निस्तारण कराया है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में यूनियन पहले से काफी मजबूत स्थिति में है और पदाधिकारी लगातार रेल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर संगठन को और ऊंचे मुकाम तक पहुंचाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय महासचिव बीसी शर्मा के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई मजबूती से जारी रखने की बात कही गई। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है और इसे लेकर रहेंगे। अजय बिरला ने कहा कि जल्द ही रेलवे इंस्टीट्यूट एवं एनजेडआरईसी डेलीगेट के चुनाव होने हैं। इन चुनावों के लिए संगठन को अभी से पूरी तैयारी के साथ जुटना होगा और जीत हासिल करनी होगी। इस अवसर पर रामप्रीत, अजय बिरला, राजेंद्र सिंह, अनुज कुमार, जितेंद्र चैहान, अर्जुन बालियान, रोहताश कटारिया, ताराचंद, बाबूराम, विवेक कुमार, अमरदीप, विकास, राज शर्मा, एस. कुमार, रवि कुमार, प्रमोद कुमार, लोकेन्द्र कुमार, सचिन चैधरी, देवेंद्र कुमार, राजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।








