बेहट में जूमे की नमाज शांतिपूर्ण सम्पन्न, पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

बेहट।  कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई जुमे की नमाज़ को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस- प्रशासन अलर्ट मोड़ पर रहा,मस्जिदों के आसपास पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पुलिस फ़ोर्स के साथ गश्त करते नजर आये। तहसील क्षेत्र मे पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर सहित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई,साथ ही जामा मस्जिद सहित क्षेत्र की मस्जिदो पर ड्रोन और कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी गई।

शुक्रवार को क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज़ अदा की और नमाज के बाद मुल्क की खुशहाली और तरक्की के लिए हजारों हाथ दुआओं के लिए उठे। नमाज़ अदा करने के बाद लोग अपने-अपने घरों को लौट गए। पूरे क्षेत्र में स्थिति सामान्य रही और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इस दौरान उपजिलाधिकारी विकास कुमार पांडे, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया यादव, नायब तहसीलदार देवेंद्र प्रजापति,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार दीखित ने पुलिस बल के साथ नगर बेहट तथा आसपास के गांवों में पैदल गश्त किया।

पुलिस-प्रशासन की ओर से क्षेत्रवासियों से शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया यादव,ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कि पैनी नज़र रख रही है। कहा कि पुलिस सोशल मिडिया पर भी पैनी नज़र रख रही है अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तों उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान अपने स्टाफ के साथ कस्बे की मस्जिदों के बाहर प्रशासन का साथ देते नजर आए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें शांति के साथ आपसी भाईचारे का पैगाम पूरे जिले में हमेशा बेहट देता रहा है इस बार भी अपनी एकता का पैगाम पूरे जिले में दे,ताकि हमारी एकता हमेशा मजबूती के साथ बनी रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य