गांव रावणपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ

मिड डे मील का खाद्यान्न समय से नहीं मिलने की शिकायत

शहरी चौपाल ब्यूरो 

चिलकाना। गांव रावणपुर बुजुर्ग में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। सहायक श्रमायुक्त प्रवीण दत्त की अध्यक्षता में हुई चौपाल में गांव में हुए विकास कार्यों, मिड डे मील, स्वयं सहायता समूह और विभिन्न पेंशन योजनाओं की जानकारी ली गई। चौपाल में प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय के बच्चों के लिए आने वाला मिड डे मील का खाद्यान्न राशन डीलर द्वारा समय से उपलब्ध नहीं कराया जाता है। इससे बच्चों को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने में परेशानी होती है। चौपाल में ग्रामीणों से वृद्धावस्था, विधवा समेत अन्य पेंशन योजनाओं के लाभ मिलने की भी जानकारी ली गई। गांव में चल रहे स्वयं सहायता समूह के बारे में बताया गया कि गांव में 11 समूह चल रहे हैं। जिसका लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है। सहायक श्रमायुक्त ने स्कूल में बन रहे मिड डे मील देखा तथा उसका स्वाद चखा। उन्होंने कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य देखा तथा बच्चों से सवाल जवाब किये गये।

सहायक श्रम आयुक्त प्रवीण दत्त ने राशन डीलर को विद्यालय के लिए खाद्यान्न समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम सचिव विकास कुमार, ग्राम प्रशासक रामकुमार सैनी, प्रधानाध्यापिका असमा प्रवीण समेत पूर्व प्रधान सोम प्रकाश, उस्मान, जुलफान, राजकुमार, पंचायत सहायक सीमारानी सुलेमान, रोजगार सेवक सचिन सैनी ग्रामीण मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य