अमित कुमार
छुटमलपुर। भारतीय जनता पार्टी छुटमलपुर मंडल में सेवा संकल्प अभियान के निमित्त मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डीसीडीएफ चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सोनेन्द्र राणा ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए सोनेन्द्र राणा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना को पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग से जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें।मंडल अध्यक्ष अमित सेन ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान विभिन्न सेवा एवं जनहित के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस दौरान मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अमित सेन, अभियान संयोजक सचिन काम्बोज, मंडल महामंत्री विशाल बंसल, दिनेश शर्मा, जिला कार्य समिति सदस्य विकास गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष मंजू शर्मा एडवोकेट, बबीता काम्बोज, अंकुर सैनी, राहुल कश्यप, मंडल मंत्री विजय राणा, अविनाश मित्तल, संदीप सैनी, मोनी काम्बोज् बाघ सिंह तोमर, अनुज प्रधान, सुखपाल प्रधान, राजकुमार प्रधान, सभासद ममता शर्मा, सभासद बब्बू राठौर, व्यापार मंडल अध्यक्ष मांगेराम शर्मा, ओमप्रकाश रविदास जी, पवन कुमार, मनोज महेश्वरी, प्रतीत उपाध्याय, समाज सेविका उषा राठौर, चित्रा गर्ग, प्रिया चौहान, दीक्षांत काम्बोज, हनी काम्बोज, उमेश काम्बोज, भाजपा मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।








