फतेहपुर पुलिस ने ट्रैक्टर पार्ट्स की चोरी करने के आरोपी को दबोचा

शहरी चौपाल ब्यूरो 

छुटमलपुर : फतेहपुर पुलिस ने ट्रैक्टर का रिंच व हिच चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को चोरी के सामान सहित पकड़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार  10 जून 2026 को ग्राम बढेडी घोघू निवासी चन्द्रपाल पुत्र जगदीश ने थाना फतेहपुर में तहरीर दी थी कि उनके घर से ट्रैक्टर के कीमती पार्ट्स रिंच व हिंच चोरी हो गए हैं। तहरीर के आधार पर चोरी की धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया गया था । प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नीरज पंडित पुत्र कुशलपाल निवासी बुड्ढाखेडा पुण्डीर, थाना फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके कब्जे से चोरी गया ट्रैक्टर का रिंच व हिंच बरामद हुआ  अभियुक्त शातिर किस्म का चोर है। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में चोरी के 5 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य