UP News: 2027 से पहले भाजपा बड़े पैमाने पर काटेगी विधायकों के टिकट : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने दावा किया कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा बड़े पैमाने पर विधायकों के टिकट काटेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम और मर्यादित भाषा की अपील की।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा बड़े पैमाने पर अपने विधायकों के टिकट काटने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने विधायकों के साथ गठबंधन के सहयोगी दलों के विधायकों के टिकट भी काटेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का आचरण लोकतंत्र विरोधी है और सरकार संविधान के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए नित नए षड्यंत्र किए जा रहे हैं। उन्होंने सपा के कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों से संयम बरतने तथा अपनी भाषा और व्यवहार को मर्यादित रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब दस साल और दिल्ली की सत्ता में 13 साल से काबिज भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा अनर्गल आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का लोकतंत्र और संविधान पर भरोसा है तथा पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है। सपा लोकतांत्रिक मूल्यों को समझती है और भाजपा जैसा आचरण कभी नहीं कर सकती।

अखिलेश यादव से शुक्रवार को पंचायत सहायकों के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों के 58,672 पंचायत सहायक सात सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि सरकार की ओर से उनकी मांगों का संज्ञान नहीं लिया जा रहा और कोई प्रतिनिधि बातचीत के लिए नहीं पहुंचा है। अखिलेश यादव ने भरोसा दिया कि समाजवादी सरकार बनने पर पंचायत सहायकों की मांगों पर अमल किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक यादव, शिवम मिश्रा और पुष्पा देवी शामिल रहे।

सपा प्रमुख ने लखनऊ स्थित वृंदावन कॉलोनी में वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने माता प्रसाद पांडेय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मोहम्मद आजम खां पर दर्ज सभी मुकदमे उसी तरह वापस लिए जाएंगे, जिस तरह मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने अपने और अपने लोगों के मुकदमे वापस लिए हैं। भाजपा की बैठकों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि विधायकों के टिकट काटने की सूची तैयार करने के लिए बैठकें हो रही हैं और आने वाले चुनाव में भाजपा बड़े पैमाने पर टिकटों में बदलाव करेगी

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य