Saharanpur News: निकाह से पहले दुल्हन ने दूल्हे को पहचानने से किया इनकार, नाबालिग निकली

कुतुबशेर क्षेत्र के बैंक्वेट हॉल में निकाह से पहले दुल्हन ने दूल्हे को पहचानने से इनकार कर दिया। जांच में दुल्हन नाबालिग निकली, जिसके बाद निकाह नहीं हो सका।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के अंबाला रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बृहस्पतिवार रात निकाह से पहले उस समय हंगामा हो गया, जब दुल्हन ने बरात लेकर पहुंचे दूल्हे को पहचानने से इनकार कर दिया। दुल्हन का आरोप था कि शादी तय करते समय उसे किसी दूसरे युवक की फोटो दिखाई गई थी, जबकि बरात लेकर पहुंचा युवक अलग था। विवाद बढ़ने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहां जांच के दौरान दुल्हन के नाबालिग होने की बात सामने आई, जिसके बाद निकाह नहीं हो सका।

बताया गया कि गंगोह क्षेत्र से बृहस्पतिवार रात निकाह के लिए बरात अंबाला रोड स्थित बैंक्वेट हॉल पहुंची थी। शादी की रस्में शुरू होने से पहले दुल्हन ने दूल्हे को लेकर आपत्ति जताई। उसने परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों को बताया कि उसे रिश्ता तय करते समय जिस युवक की तस्वीर दिखाई गई थी, बरात लेकर पहुंचा युवक वह नहीं है। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और बैंक्वेट हॉल में हंगामा होने लगा।

सूचना मिलने पर थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस की जांच में दुल्हन के नाबालिग होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद उसे चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया गया। नाबालिग होने के कारण निकाह की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ सकी।

सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण में सामने आए तथ्यों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य