शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। धन-धन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश गुरुपर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रजि. सहारनपुर की ओर से शनिवार को विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा संत भागमल जी, देहरादून रोड से सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ और विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्टॉल लगाकर संगत को प्रसाद वितरित किया।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश भादों सुदी 1, संवत 1661, सितंबर 1604 ईस्वी में श्री अमृतसर साहिब में पांचवें पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी द्वारा किया गया था। उस समय बाबा बुढ़ा जी को प्रथम ग्रंथी बनाया गया था और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को उस समय पोथी साहिब कहा जाता था।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में श्री गुरु नानक देव जी, श्री गुरु अंगद देव जी, श्री गुरु अमरदास जी, श्री गुरु रामदास जी, श्री गुरु अर्जन देव जी और श्री गुरु तेग बहादुर जी की बाणी दर्ज है। इसके अलावा 15 भगतों की बाणी तथा 11 भट्टों के स्वईये भी दर्ज हैं। आयोजकों ने बताया कि भारतीय इतिहास में यह विशिष्ट उदाहरण है कि विभिन्न सामाजिक वर्गों में जन्मे भगतों की बाणी को गुरु साहिबान की बाणी के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब में स्थान दिया गया।
नगर कीर्तन देहरादून रोड से घंटाघर, गुरु तेग बहादुर मार्ग, कुतुबशेर चौक, अंबाला रोड, पटेल नगर, सुभाष नगर, अमर कुटिया, गली माधो प्रसाद और गुरुद्वारा रोड से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचा।
नगर कीर्तन के आयोजन में प्रधान सुजसबीर सिंह, सीनियर मीट प्रधान प्रभजोत सिंह, जनरल सचिव अमनप्रीत सिंह, गुरुपर्व कनवीनर एवं मीट प्रधान प्रमिन्द्र सिंह कोहली, मीट सचिव छवप्रीत सिंह, तरुणदीप सिंह शानू, तरनजीत सिंह सन्नी बग्गा, प्रीतीपाल सिंह जुनेजा, करनदीप सिंह, रनजीव सिंह हर, हरेंद्र सिंह चड्ढा, तजिंद्र सिंह डंग, इंद्रजीत सिंह खालसा, इंद्रप्रीत सिंह चड्ढा, एमपी सिंह चावला, बलबीर सिंह धीर, इंद्रजीत सिंह बत्रा, जगमोहन सिंह, जसबीर सिंह बग्गा सहित अन्य संगत का सहयोग रहा। तीनों स्कूलों के प्रबंधक सतविंद्र सिंह माकन, गुरविंद्र सिंह कालरा, जसवंत सिंह बत्रा, डॉ. स्वर्णजीत सिंह, दलजीत सिंह बवेजा, हरप्रीत सिंह, गुरदियाल सिंह, बलबीर सिंह भाटिया, परमजीत सिंह चड्ढा, दीदार सिंह सेठी, परविंद्रपाल सिंह सोनी, तेजपाल सिंह, चरनजीत सिंह, रघुबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह बग्गा, इंदरजीत सिंह गुरकिरपा, गुरमीत सिंह शंटी, उपकार सिंह सेठी, कंवलजीत सिंह बत्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।








