शहरी चौपाल ब्यूरो
गंगोह– रोटरी क्लब द्वारा आयोजित रायला उत्सव में कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभागियों ने पाँच ट्राफी, सोलह गोल्ड मैडल और तीन रजत पदक जीतकर रायला चौम्पयनशिप पर कब्जा जमाया। रस्सा खींच प्रतियोगिता में कृष सैनी, पारित सैनी, जर्णन गर्ग अखलद, लविश, कबीर, आरव सैनी एवं रहमान प्रथम, वहीं छात्रामों में आराध्या सिम्हर, वैष्णवी गुप्ता, श्रेया, मनस्वी सैनी छवि, रौनक बटार, सिमरन, अंशिका ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में जहरान प्रथम, 100 मी. रेस में शोएब द्वितीय एवं प्रश्न मंच में मानवी, दीपिका एवं वेशिका लाहोत भी प्रथम रहें। प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने विजयी छात्र छात्राओं को मैडल एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रबन्ध समिति से वरुण गर्ग, नीरज गोयल एवं स्वाति गर्ग ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया।








