शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में मुरादाबाद मंडलीय चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शेर सिंह कक्कड़ को सहारनपुर का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यालय पहुंचकर स्वागत किया।
इसी क्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय से उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आशीष कुमार, वरिष्ठ फार्मासिस्ट संदीप मौर्या एवं वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एमपी सिंह चावला ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर सिंह कक्कड़ को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल देव, डॉ. मुकेश, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल जैन, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, जिला महिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनदीप सिंह तथा वरिष्ठ फार्मासिस्ट सुनील ढोबाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।








