शहरी चौपाल ब्यूरो
छुटमलपुर, (सहारनपुर ) कस्बे के तिरंगा तिराहे पर भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप के सम्मान में भव्य स्वागत का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं में नई जिम्मेदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों के साथ बिजेन्द्र कश्यप का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
पूर्व विधायक नरेश सैनी व डीसीडीएफ चेयरमैन सोनेंद्र राणा ने कहा कि बिजेंद्र कश्यप जैसे कर्मठ, अनुभवी व जमीनी नेता को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमित सैन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर, अंकित वर्मा, विकास गुप्ता, विशाल बंसल, विनोद गोयल, राजेश राणा, मांगेराम शर्मा, राजकुमार बत्रा, विजय राणा, ओम प्रकाश सैनी, बब्बू राठौर, रोहित सैनी, सचिन कंबोज सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








