विश्वकर्मा जनकल्याण समिति ने किया पत्रिका विमोचन एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। विश्वकर्मा जनकल्याण समिति के तत्वावधान में में पत्रिका विमोचन एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के प्रतिभावान बच्चों को पदक देकर सम्मानित किया तथा  असहाय महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गयी। हकीकतनगर स्थित आईएमए भवन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुंदरलाल धीमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा एवं गोपेश्वर प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की आरती की गई, जिसमें बच्चों ने पुष्पवर्षा की। समारोह में समिति की ओर से जरूरतमंद महिला को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन प्रदान की गई। अतिथियों ने समाज की गौरवशाली पत्रिका ‘शिल्प प्रकाश’ का विमोचन किया। साथ ही शिक्षा, खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले समाज के प्रतिभावान बच्चों को पदक देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सुंदरलाल धीमान ने कहा कि समाज के लोग अपने बच्चों को उच्च एवं आधुनिक शिक्षा दिलाने पर विशेष ध्यान दें। संरक्षक डॉ. एससी धीमान ने युवाओं से समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। समिति के मुकेश धीमान ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट रखना और समाज को प्रगति की ओर ले जाना है। समारोह में महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, विधायक राजीव गुम्बर, विधायक मुकेश चैधरी, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश, पार्षद कपिल धीमान, पूर्व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, पूर्व चेयरमैन हरीश मलिक, महाराज सिंह कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों एवं समिति पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पार्थ शर्मा, रोहन शर्मा, आध्या शर्मा, खशायन धीमान, प्रियांशु धीमान, गायत्री धीमान, केशव धीमान, प्रियांशी शर्मा, रिषि शर्मा, राघव शर्मा, आदित्य धीमान, अवनी धीमान, शौर्य शर्मा, कबीर, शताक्षी, अथर्व, परमजीत धीमान, तनिका धीमान, परम धीमान आदि प्रतिभाओं को पदक देकर अलंकृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजीव शर्मा ने किया। इस अवसर पर ब्रह्मदत्त शर्मा, ब्रजमोहन धीमान, मुकेश कुमार, ब्रजभूषण धीमान, रमेश सोहल, सुशील धीमान, विनोद शर्मा, अवनीश नाथ धीमान, ललित शर्मा, संदीप धीमान, अशोक धीमान, राजेन्द्र कुमार सिड़की आदि मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य