धीमान कल्याण महासभा ने धूमधाम से मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। धीमान कल्याण महासभा उत्तर प्रदेश, सहारनपुर के तत्वावधान में विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। सर्किट हाउस रोड स्थित कोयला गेट धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में धीमान समाज के बड़ी संख्या में लोग, पदाधिकारी और महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम और नगर विधायक राजीव गुम्बर मुख्य रूप से पहुंचे। दोनों विधायकों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और नमन किया। इस अवसर पर धीमान समाज की ओर से दोनों विधायकों का सम्मान भी किया गया। विधायकों ने भगवान विश्वकर्मा के योगदान को स्मरण करते हुए समाज के लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण, शिल्प और तकनीकी ज्ञान के प्रतीक हैं तथा धीमान समाज का सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस दौरान समाज के लोगों ने अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया तथा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में समाज की भागीदारी को लेकर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने निर्माण कला और आधुनिक तकनीक की आधारशिला रखने का कार्य किया। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज की एकजुटता मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में आयोजक डॉ. विनोद कुमार पूर्व प्राचार्य तथा संयोजक एडवोकेट बोधराम धीमान, दुष्यंत धीमान, डॉ. केपी जिंद धीमान, प्रकाश चंद धीमान, सुखवीर धीमान, प्रजेश धीमान, मास्टर श्यामलाल धीमान, राजेंद्र धीमान, बलवीर धीमान, डॉ. प्रमोद धीमान, राजकुमार धीमान, संजीव धीमान सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य