नेत्र शिविर में 876 बच्चों की आंखों की जांच, 52 को चश्मे की सलाह

शहरी चौपाल ब्यूरो 

चिलकाना। सुल्तानपुर के नव जनोदय इंटर कॉलेज में डा. श्राफ आई हास्पिटल के तत्वावधान में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने 876 बच्चों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान 52 बच्चों को चश्मा लगवाने की सलाह दी गई, जबकि पांच बच्चों की आंखों में एलर्जी पाई गई।

शिविर में डॉ. नितेश कुमार और डॉ. पीयूष सैनी ने बच्चों की आंखों की जांच कर उन्हें आंखों की नियमित देखभाल के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आंखें शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं। आंखों के माध्यम से ही हम पूरी दुनिया को देख पाते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और देखभाल के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। बच्चों को मोबाइल और अन्य स्क्रीन का अधिक समय तक इस्तेमाल न करने तथा आंखों की साफ-सफाई रखने की सलाह दी गई। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी, शिक्षक बिजेंद्र सिंह, सुनील सैनी, अनिल कुमार, शुभम, पदम कुमार आदि मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य