गय्यूर मलिक
बेहट । भारतीय,किसान,यूनियन(अराजनैतिक) की मासिक बैठक तहसील सभागार में आयोजित की गई।बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।बाद में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर 8 सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार देवेंद्र प्रजापति को सोंपा।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की मासिक बैठक आयोजित की गई।बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी सुदेश पाल ने कहा कि किसान यूनियन के किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा मांग करते हुए कहा कि तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को तत्काल प्रभाव से खत्म किया जाए अन्यथा सुन यूनियन भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होगी।
तहसील अध्यक्ष अनुज शर्मा ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे सहन करना मुमकिन नहीं है उन्होंने कहा कि गन्ने का पकाया भुगतान अति शीघ्र कराया जाए कहा कि गाने का रेट ₹600 प्रति कुंतल किया जाए उन्होंने कहा कि सभी ग्रामों में जो सड़कों के ऊपर कुड़ी खत्ते पड़े हुए हैं उन्हें तत्काल हटवाया जाए, कहां की बरसात में नदी के पानी से हुई किसानों को खेतों के कटाव पर तटबंध निर्माण का कार्य अति शीघ्र कराया जाए उन्होंने पटेल से ग्राम ननौली मार्ग का रुका हुआ काम पूरा कराया जाए। मांग पत्र में यह भी शामिल किया गया है तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोग लगाई जाए उन्होंने मांग की कि तहसील बेहट मे विद्युत विभाग द्वारा की जा रही बिजली कटौती को तुरंत रोका जाए। ज्ञापन में ग्राम गेल्लेवाला मे टूटी हुई सड़क को तुरंत बनवाया जाए। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अनुज शर्मा समीर मलिक ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फराबाद सोम प्रकाश ब्लॉक अध्यक्ष सढौली मोहम्मद आबिद तहसील प्रवक्ता प्रमोद कुमार संचालक राकेश शर्मा रणवीर सिंह तहसील उपाध्यक्ष बिलाल अहमद जावेद ताहिर अहमद मुकर्रम प्रधान, निखिल नगर उपाध्यक्ष छुटमलपुर मौजूद रहे








