रामलीला मंचन के लिए तैयारी जारी, मंचन 6 अक्तूबर से

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गंगोह– नगर एवं क्षेत्र में रामलीला मंचन के लिए पात्रों को तैयार करने का काम एक सप्ताह से लगातार चल रहा है।    शिव चौक स्थित रामलीला भवन में आयोजन समिति के अनुसार रामलीला का मंचन 6 अक्तूबर से किया जाएगा। शिव चौक स्थित रामलीला भवन में रामलीला मंचन के लिए पात्रों को तैयार करने का कार्य रामलीला रंगमंच पर रोजाना चल रहा है। आयोजन समिति के मनोज गोयल के अनुसार शिव चौक स्थित प्राचीन रामलीला रंगमंच पर रामलीला मंचन की शुरूआत अक्तूबर से होगी। समय नजदीक आने के साथ तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। रंगमंच क्षेत्र की सफाई के अलावा मंचन के दौरान दृश्य तैयार करने के लिए काम आने वाले पर्दे, दरवाजे, दरबार आदि को तैयार करने के लिए कारीगर लगा दिए गए हैं। मनोज गोयल ने बताया कि रामलीला मंचन के आरंभ होने से पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। उन्होने बताया कि आस्था व परंपरा को ध्यान में रखते हुए रामलीला महोत्सव मंडल इस बार दृश्यों को भव्य बनाने का प्रयास कर रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य