राजकुमार शर्मा
नागल (सहारनपुर)। लगातार विद्युत आपूर्ति मे अघोषित कटौती एवं विद्युत विभाग से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर भारत निर्माण संगठन रक्षक के कार्यकर्ताओं ने विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर नारायण सिंह ने एसडीओ संदीप चौहान को बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित समय के अनुसार विद्युत आपूर्ति न देकर क्षेत्र में लगातार विद्युत कटौती की जा रही है जिससे किसानो की फसलों को लगातार नुकसान हो रहा है तो वही बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है ।उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में कुछ हाई वोल्टेज की लाइनो के तार ढीले होकर नीचे लटक रहे हैं ऐसी लाइनों को चिन्हित करते हुए उनके तार ऊपर किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की कोई घटना ना घटित हो ।एसडीओ ने शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अनिल स्वामी, अंकुर कुमार, सलीम, सानू,चरण सिंह ,सतपाल, रूपक चौधरी आदि मौजूद रहे।
फोटो। नागल में विद्युत आपूर्ति संबंधी एसडीओ को ज्ञापन सौंपते भारत निर्माण संगठन (रक्षक) के कार्यकर्ता।








