16 सितंबर को होगा जनक बाजार एसोसिएशन का 44वां वार्षिकोत्सव, सजेगा मां भगवती का भव्य दरबार

विशाल जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक बांधेंगे समां, आकर्षक झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण; जागरण के बाद होगा भंडारा

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नकुड़ (सहारनपुर)। जनक बाजार एसोसिएशन की ओर से अपना 44वां वार्षिकोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 सितंबर, बुधवार को विशाल मां भगवती जागरण के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। जागरण के पश्चात भंडारे एवं लंगर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

जनक बाजार एसोसिएशन के संदीप दीक्षित, पंकज जैन, प्रदीप सिंघल एवं नीरज नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल मां भगवती जागरण में सुंदरम जागरण पार्टी एवं प्रसिद्ध भजन गायक मां भगवती के सुरीले भजनों की प्रस्तुति देंगे। विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ मां भगवती की ज्योति प्रचंड कर जागरण का शुभारंभ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जागरण के लिए मां भगवती का भव्य दरबार सजाया जाएगा। इसके साथ ही आकर्षक धार्मिक झांकियां भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन को लेकर बाजार के व्यापारियों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

जागरण के बाद सुबह तारा रानी की कथा का आयोजन होगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद वितरित किया जाएगा तथा लंगर एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां भगवती के जागरण में शामिल होने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य