टीकाकरण अभियान में गर्भवती महिलाओं तथा मासूमों को लगाये टीके

राजकुमार शर्मा 

नागल। पांच वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं में होने वाले रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक दिवसीय टीकाकरण अभियान चलाया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं तथा बच्चों को जागरुक करते हुए उन्हें टीके लगाए गए। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर नितिन कुमार ने बताया कि गांव पहाड़पुर,नन्हेड़ा बुड्ढा खेड़ा तथा सोहनचिड़ा में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा कैंप लगाकर टीकाकरण अभियान चलाया गया है ।उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं तथा 5 वर्ष तक के बच्चों में टिटनेस, पोलियो, खसरा, गलघोटू, काली खांसी, बुखार आदि जैसी बीमारियों के बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया है । ग्राम वासियों को जागरुक करते हुए टीकाकरण कराया गया है ।उन्होंने बताया कि 167 टीकाकरण के सापेक्ष 97एवं 45 गर्भवती महिलाओं के सापेक्ष 30 महिलाओं को टीकाकरण कराया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा सूरज सिंह, मंसूर अली आदि टीम के द्वारा टीकाकरण कैंप का निरीक्षण भी किया गया है।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य