Saharanpur News: भाजपा महानगर की बैठक में आगामी अभियानों की रणनीति तैयार, 5 नवंबर से गाजियाबाद में पदयात्रा

सहारनपुर में भाजपा महानगर की बैठक में आगामी संगठनात्मक अभियानों की रणनीति तैयार की गई। 5 नवंबर को गाजियाबाद से लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा शुरू होगी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पार्श्वनाथ सिटी में महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक अभियानों की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। अभियान के तहत 5 नवंबर को गाजियाबाद से पदयात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए संगठनात्मक संदेशों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के अभियानों को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण और एकजुटता पर निर्भर करती है। उन्होंने ‘तीसरी बार योगी सरकार’ के संकल्प के साथ कार्य करने की बात कही।

नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की संगठनात्मक मजबूती का उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम को इसका आधार बताया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लक्ष्य को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना है। पार्टी में व्यक्ति से ऊपर संगठन है और टिकट किसी को भी मिले, कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए काम करना चाहिए।

देहात विधानसभा प्रभारी सतेंद्र तोमर और महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने भी संगठन की मजबूती तथा सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष केएल अरोड़ा, हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा, राकेश जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमपाल कटारिया और पूर्व विधायक जगपाल सिंह मंच पर उपस्थित रहे। इस दौरान नवनियुक्त महानगर पदाधिकारी विशाल दुवा, राजकुमार कालड़ा, राजीव अग्रवाल, विनीत गुप्ता, मोर्चा अध्यक्ष सारिका गुप्ता, अरुण प्रताप सिंह, संजीव विश्वकर्मा और वरदान घावरी का स्वागत किया गया।

बैठक में महानगर महामंत्री किशोर शर्मा, सरदार सुपनीत सिंह, ललित कटारिया सहित महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, पार्षद और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक एकजुटता के साथ काम करने का संकल्प लिया

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य