ओटीएस योजना में 913 करदाताओं ने किया आवेदन, 695 का निस्तारण

योजना के तहत जमा हुए 52 लाख 83 हजार, 14 नवंबर आवेदन की अंतिम तिथि

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा शुरु की गयी गृहकर, जलकर व सीवरकर की एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में अभी तक 913 करदाताओं ने आवेदन किये हैं। इनमें से 695 आवेदनों का निस्तारण कर दिया गया है। जबकि 211 लोगों ने अपना बकाया जमा कराते हुए ब्याज छूट का लाभ उठाया है। नगर निगम द्वारा ओटीएस योजना के अंतर्गत अभी तक 52 लाख 83 हजार रुपये की धनराशि जमा की जा चुकी है।

कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देश पर गत 15 अगस्त से नगर निगम द्वारा एक मुश्त समाधान योजना शुरु की गयी है। योजना के तहत अपना समस्त बकाया टैक्स जमा कराने वाले करदाता समस्त ब्याज की छूट का लाभ ले सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2026 निर्धारित है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक करदाता उठा सकें इसके लिए वार्डो में कैंप भी लगाये जा रहे हैं। इन कैंपों में ओटीएस आवेदन प्राप्त करना, करंट बिल जमा करना तथा आपत्तियों के निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि यदि कोई करदाता सितंबर माह में ओटीएस योजना का लाभ उठाते हुए अपना बकाया कर जमा कराता है तो वह कुल ब्याज छूट के साथ चालू वित्त वर्ष की डिमांड पर भी 20 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि करदाता ओटीएस योजना के तहत upulbots.in (यूपीयूएलबीओटीएस डॉट इन) वेबसाइट पर भी आवेदन कर सकते हैं।

कैंपों के सम्बंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 15 सितंबर को वार्ड 47, 52 व 59 का ओटीएस कैंप नवाबगंज चौक, 16 सितंबर को वार्ड 43, 69 व 70 का कैंप पुलिस चौकी रांघड़ों का पुल पर, 17 सितंबर को वार्ड 57, 62 व 68 का कैंप तेलियों का चौक,18 सितंबर को वार्ड 53, 61 व 67 का कैंप रहमानी चौक स्थित पार्षद मोहतमिम के कार्यालय पर, 19 सितंबर को वार्ड 49 व 51 का कैंप सैनी पंचायती मंदिर पुराना चिलकाना अड्डा पर, 22 सितंबर को वार्ड 35 व 46 का कैंप बेहट रोड स्थित जवाहर पार्क में, 24 सितंबर को वार्ड 13 का कैंप पराग डेरी चकहरेटी पर, 25 सितंबर को वार्ड 18 व 41 का कैंप लेबर कोर्ट लेबर कॉलोनी, 26 सितंबर को वार्ड 12 व 15 का कैंप टैगोर इण्टर कॉलेज निकट अटल पार्क नेहरु नगर, 28 सितंबर को वार्ड 02 व 48 का कैंप श्री हरिमंदिर आवास विकास, 29 सितंबर को वार्ड 21 व 39 का कैंप त्यागी आटा चक्की ब्रहमपुरी कॉलोनी तथा 30 सितंबर को वार्ड 01 व 29 का कैंप किशन हलवाई बेरीबाग पर लगेगा। अन्य वार्डो के कैंप इसके बाद की तिथियों में लगाये जायेंगे।

———————-

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य