प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस व गणेश चतुर्थी मनाई

प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा विद्यालय परिसर

श्रवण शर्मा 

गंगोह। प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी का पर्व उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या शालू चौधरी ने मां सरस्वती एवं भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके बाद छात्राओं आरुषि, पारिधि, नित्या और अवनी ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जिससे विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया। हिंदी दिवस के अवसर पर अक्षी ने सुंदर सुविचार प्रस्तुत किए। शिक्षक विशाल ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और भावनाओं से जुड़ी भाषा है। आरिफा अंसारी ने हिंदी से जुड़े 10 रोचक तथ्य साझा कर विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया।

काव्यांजलि कार्यक्रम के तहत खुशी और अवनी ने मनमोहक कविताएं प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। इसके बाद कक्षा आठ की छात्रा अवनी तंवर के नेतृत्व में हिंदी क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर पीस हाउस के विद्यार्थियों ने भगवान श्री गणेश की वंदना, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के दौरान कक्षा आठ की छात्रा देवांशि ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की।

कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य