जर्जर प्राथमिक विद्यालय के भवन और जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग

आसपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के द्वार किया प्रदर्शन किया

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। ग्राम बालेली, विकासखंड पुंवारका के ग्राम बालेली में स्थित प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत और जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की लेकर आज आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओें ने जिला मुख्यालय के मुख्य द्वार प्रदर्शन किया और प्रदेश मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशसन को सौंपा। सहारनपुर देहात विधानसभा अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुनील भीम के नेत्तृव में आज कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ग्राम बालेली, विकासखंड पुंवारका स्थित प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत और जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया गया कि प्राथमिक विद्यालय के मुख्य मार्ग पर गंदगी फैली हुई है, जबकि विद्यालय भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। विद्यालय के तीनों ओर जोहड़ होने के कारण परिसर में जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती है। विद्यालय के कुछ कमरे जोहड़ में गिर चुके हैं और शेष भवन भी दुर्घटना की दृष्टि से असुरक्षित बताया गया है। सुनील भीम ने कहा कि बारिश के दौरान जोहड़ का पानी विद्यालय के आसपास जमा हो जाने से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही जर्जर भवन के कारण बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने मांग की कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर विद्यालय का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकता के अनुसार भवन की मरम्मत अथवा नए भवन का निर्माण कराया जाए। जो कमरे जोहड़ में गिर चुके हैं, उनके स्थान पर नए कमरों का निर्माण कराने के साथ ही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सुरक्षित बांध, सुरक्षा दीवार और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय की समस्याओं का शीघ्र समाधान ग्राम के बच्चों की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य की दृष्टि से बेहद आवश्यक है। पत्र पर ग्राम बालेली के समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से कार्रवाई की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों में भारी संख्या में आसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य