एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक

पेंशनर्स की समस्याओं और सुविधाओं पर हुआ मंथन, डिस्पेंसरी में दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने की मांग

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन सहारनपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में जनपद के एसबीआई पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं तथा उन्हें उपलब्ध सुविधाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। देहरादून रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक के अध्यक्ष आर.के. भटनागर ने बैंक द्वारा संचालित चिकित्सा डिस्पेंसरी में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह एवं अनिल सिंघल ने डिस्पेंसरी में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने की मांग की। जिला सचिव एस.डी. शर्मा ने बैंक की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का समय से नवीनीकरण सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। उन्होंने दिवंगत पेंशनर्स के परिजनों को मिलने वाली तात्कालिक वित्तीय सहायता की जानकारी भी दी। सहसचिव अनिल शर्मा ने सुझाव दिया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पेंशनर्स से निरंतर संपर्क बनाए रखें। खासकर ऐसे पारिवारिक पेंशनर्स, जो स्मार्टफोन का प्रयोग नहीं करते हैं, उनसे व्यक्तिगत संपर्क पर जोर दिया गया। अरुण बंसल एवं बलराम अहलूवालिया ने आगामी एक नवंबर से शुरू होने वाले जीवन प्रमाणपत्र प्रस्तुतिकरण माह में सभी पेंशनर सदस्यों को समय से जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया। अध्यक्ष आर.के. भटनागर एवं सचिव एस.डी. शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में उपाध्यक्ष रणबीर सिंह, सहसचिव अनिल शर्मा, संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, उप कोषाध्यक्ष आर.पी. शर्मा, एम.आई. खान, विजय सब्बरवाल, जयशंकर शर्मा, संजय बंधु, पदम सिंह, अरविंद शर्मा, अजय जैन, बलदेव राज, प्रवीण जैन आदि मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य