Saharanpur News: चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, नौ मोबाइल और दो बाइक बरामद

फतेहपुर पुलिस ने चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नौ मोबाइल, दो चोरी की बाइक और डीसीएम व कार से चोरी की चार बैटरियां बरामद कीं।

छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं में संलिप्त बताए जा रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे और उनकी निशानदेही से चोरी की दो मोटरसाइकिल, नौ मोबाइल फोन तथा डीसीएम और कार से चोरी की गई चार बैटरियां बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित क्षेत्र के अलावा अन्य स्थानों पर भी चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ फतेहपुर-कलसिया मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक बाग में तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही तीनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान बेहट निवासी तौकीर और शाकिब के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात बताई। उन्होंने पुलिस को बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों में एक कस्बे और दूसरी बेहट क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके अलावा हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में अलग-अलग तिथियों में नौ मोबाइल फोन चोरी करने की जानकारी भी दी।

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर नौ मोबाइल फोन, दो चोरी की मोटरसाइकिल और डीसीएम व कार से चोरी की गई चार बैटरियां बरामद कीं। पुलिस अब फरार तीसरे आरोपित की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुबोध शर्मा, उपनिरीक्षक शेषपाल सिंह, हेड कांस्टेबल लक्ष्मी प्रसाद, रोहित चौधरी और कुलदीप चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य