Saharanpur News: रक्तदान से सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, मरीजों को बांटे फल

सहारनपुर में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ रक्तदान शिविर से हुआ। राज्यमंत्री जसवंत सैनी समेत जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। टीबी सेनेटोरियम में मरीजों को फल और महिला अस्पताल में नवजातों को जन्म प्रमाण-पत्र बांटे गए।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से जुड़ी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से सहारनपुर में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले में अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और अन्य जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।
अभियान के शुभारंभ पर जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ राज्यमंत्री जसवंत सैनी, महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुम्बर, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, जिला अध्यक्ष अजीत राणा, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. नीलू राणा, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश जैन और पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुम्बर ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में योगयुग, सूरज शुक्ला, मनोज ठाकुर, आरती शर्मा, नूतन शर्मा, रमा गुप्ता, वर्षा चोपड़ा, सचिन गुर्जर, लक्ष्य शर्मा, आजाद कश्यप, अर्जुन भतार और विपिन सिरोही सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना से जोड़ना है। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का प्रत्यक्ष माध्यम बताते हुए कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की सहायता की जा सकती है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन तक सुविधाएं पहुंचाने पर भी जोर दिया।
रक्तदान शिविर के बाद राज्यमंत्री जसवंत सैनी टीबी सेनेटोरियम पहुंचे। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा फल वितरित किए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में भी जानकारी ली।
इसी क्रम में जिला महिला चिकित्सालय में नगर विधायक राजीव गुम्बर ने नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण-पत्र और भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रविप्रकाश, डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. कपिल देव, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. सूर्यप्रकाश, डॉ. कुणाल जैन, डॉ. शिवॉका गौड, डॉ. मनु, डॉ. संजय यादव, डॉ. मनदीप सिंह सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
‘सेवा दिवस’ के अवसर पर गुरुवार शाम सात बजे जिले की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सब-सेंटर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अर्बन हेल्थ पोस्ट, जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, टीबी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज सहित स्वास्थ्य संस्थानों में मिट्टी के दीये जलाए गए। अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य