विश्वकर्मा जयंती पर विद्युत उपकेंद्र बेहट में हवन-पूजन व भंडारे का आयोजन

गय्यूर मलिक 

बेहट । विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को विद्युत उपकेंद्र बेहट पर हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।अधिशासी अभियंता सुभाष चंद और उपखंड अधिकारी ब्रजमोहन सिंह के नेतृत्व में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हवन किया गया। अधिकारियों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की कामना की। पूजन के पश्चात उपकेंद्र परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आने-जाने वाले राहगीरों सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर जेई विशाल राठौर, बुद्धि नारायण राम, टीजी-2 संदीप कांबोज, कार्यकारी सहायक सोमकेतु, अर्पित, शिवानी, हेमराज, सुनील कुमार, शक्ति सिंह, अकरम मलिक, सन्नी, पंकज कुमार, उस्मान राव, विशाल, अंकित, कय्यूम, अरुण सहित विद्युत विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य