केएलजीएम इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के समक्ष केक काटकर शुरुआत, एनसीसी कैडेट्स ने सेवा को जीवन का संकल्प बनाने की ली शपथ

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नकुड़ (सहारनपुर)। केएलजीएम इंटर कॉलेज में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के समक्ष केक काटकर किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने सेवा को ही अपना संकल्प बनाने की शपथ ली।

कार्यक्रम में कैडेट्स को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन गौरव मिश्रा ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे सेवा भावना को अपने जीवन का उद्देश्य बनाएं। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए युवाओं में सेवा, अनुशासन और समर्पण की भावना आवश्यक है। एनसीसी कैडेट्स समाजसेवा के विभिन्न कार्यों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कैप्टन गौरव मिश्रा ने बताया कि आगामी एक माह तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कैडेट्स को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में कैडेट्स ने सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर 86 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अंशुल वर्मा और एडम ऑफिसर कर्नल मयंक धस्माना ने भी एनसीसी कैडेट्स को सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सेवा एवं अनुशासन की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य