Saharanpur News: UPI-MDR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, 2000 रुपये का उपहार भेजने का किया प्रयास

UPI-MDR व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2000 रुपये का उपहार विधायक राजीव गुम्बर के माध्यम से भेजने का प्रयास किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । केंद्र सरकार द्वारा 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा UPI लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत Merchant Discount Rate (MDR) लागू किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप 2,000 रुपये का एक उपहार प्रधानमंत्री को नगर विधायक राजीव गुम्बर के माध्यम से भेजने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर ही रोक दिया।

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष त्यागी ने नगर विधायक राजीव गुम्बर को फोन किया। उन्होंने विधायक से कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें 2,000 रुपये का उपहार देने के लिए उनके आवास पर आना चाहते हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यालय से आगे जाने से रोक दिया है। कांग्रेस के अनुसार विधायक राजीव गुम्बर ने फोन पर कहा कि वह घर पर नहीं हैं और उपहार पुलिस को ही दे दिया जाए, जिसे वह बाद में पुलिस से प्राप्त कर लेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने UPI-MDR व्यवस्था को लेकर व्यापारियों की चिंताओं का मुद्दा उठाते हुए सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। उनका कहना था कि व्यापारियों पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ पड़ने से छोटे कारोबारियों की परेशानी बढ़ सकती है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ा रही है और आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप राणा ने कहा कि सरकार जनता से चारों तरफ से वसूली करने में लगी हुई है और किसी भी तरफ से आम जनता को राहत नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी पहले ही परेशान है। सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो कांग्रेस महंगाई के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनका विरोध व्यापारियों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर है। इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, पूर्व प्रदेश सचिव सत्यम सैनी, प्रदेश प्रवक्ता अमरदीप जैन, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरैशी, सोनू पठान, गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, वरुण शर्मा, पूर्व पार्षद चंद्रजीत सिंह, जिला महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी नसीब खान, महानगर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी हरिओम मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष इकराम खान, महानगर महासचिव मयंक शर्मा भारतीय, नगर सचिव विपिन शर्मा, नगर सचिव जमाल अहमद, महानगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनूप शर्मा और एससी/एसटी महानगर अध्यक्ष सुनील राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य