शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। दसलक्षण पर्व के कार्यक्रम की श्रृंखला में अरिहंत भक्ति वनिता केंद्र द्वारा भव्य युगल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न ग्रुपों में रोहिणी अवनी, दिविशा नायशा, सीमा दीप्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री दिगंबर जैन मंदिर चंद्रनगर में, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों वनिता चन्दन जैन, पूनम जैन, अलका जैन और अनीता जैन ने संयुक्त रूप से भगवान महावीर की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संस्था अध्यक्ष मीनल जैन, कार्यक्रम संयोजिका निधि जैन, संयोजिकाओं अंजू जैन, सारिका जैन ने अतिथियों को अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम मे मंगलाचरण के रूप में सभी वनिताओं ने मिलकर अरिहंत जय जय का स्तुति गान किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण तीन ग्रुपों में आयोजित धार्मिक भजनों पर युगल नृत्य प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम ग्रुप में रोहिणी अवनी प्रथम स्थान पर, द्वितीय आव्या और प्रिशा जबकि तृतीय स्थान पर दृष्टि और श्रेया रहे। दूसरे ग्रुप में प्रथम स्थान पर दिविशा और नायशा रही, जबकि द्वितीय स्थान पर श्रीजिता और नित्यम तथा तृतीय स्थान पर काव्या और पारस रहे। तीसरे ग्रुप में सीमा और दीप्ति प्रथम, मान्या और निधि द्वितीय, जबकि तीसरे स्थान पर निधि और शौर्य रहे। कार्यक्रम में जैन धर्म, संस्कृति, साहित्य से संबंधित प्रश्नमंच भी हुआ जिसमें प्रश्नों का उत्तर देने वालों को आकर्षक पुरस्कार दिये गए। कार्यक्रम में चंद्रनगर जैन समाज के चैधरी डॉ ए के जैन, मन्दिर कार्यकारिणी समिति के महामंत्री प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष प्रो ए के जैन, विशाल जैन, अशोक जैन, कमल जैन, प्रदर्शन जैन, प्रमोद जैन, आशीष जैन, मनीष जैन, तरुण जैन, सोनू जैन, नीतू जैन, सोनिया जैन, भरतेश जैन, इंदु जैन, शशि जैन, मोनिका जैन, संगीता जैन, रेखा जैन, छवि जैन, चारु जैन, तनु जैन आदि उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्षा वनिता मीनल जैन और निधि जैन ने संयुक्त रूप से किया।








