शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में 14 से 16 सितंबर तक आयोजित 37वीं राष्ट्रीय नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर की दो होनहार बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में सहारनपुर की खिलाड़ी नेहल जुनेजा और सिमरन शर्मा ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने इवेंट में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। उन्होंने बताया कि नेहल जुनेजा ने ट्रायथलॉन इवेंट के सी ग्रुप में प्रतिभाग किया। नेहल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2509 अंक हासिल किए और रजत पदक अपने नाम किया। हरियाणा की रितिका ने 2539 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, सिमरन शर्मा ने 400 मीटर दौड़ में 1 मिनट 04 सेकंड का समय दर्ज करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता। हरियाणा की हर्षिल ने 1 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता मे रजत पदक जीतने पर दोनों खिलाड़ियों को जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, जिला एथलेटिक्स संघ की अध्यक्ष सुषमा बजाज, सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, यशपाल सिंह पुंडीर, सैय्यद मशकूर, ईश्वरपाल सिंह मुखिया, प्रोफेसर संदीप गुप्ता, गौरव कपिल, भूपेंद्र सिंह, चैधरी नीरपाल सिंह, मुस्तकीम अंसारी, मनीष कुमार, एडवोकेट अमजद अली, लाल धर्मेंद्र प्रताप, दीपक शर्मा भगत, जुली पुंडीर, रुबिका नेगी, चै. हैदर अली, पॉपिन कुमार, डॉ. मो. सलीम, राजेंद्र कुमार, महताब अली, सोनवीर सिंह, मनोज प्रजापति, अनुज कुमार और नूरीन जहां ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना
की।








