Saharanpur News: सेंट्रल पार्क कॉलोनी में धूमधाम से मनाया छड़ी बसेरा

सहारनपुर की सेंट्रल पार्क कॉलोनी में बाबा जाहरवीर जी का छड़ी बसेरा श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूजा-अर्चना, कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन हुआ।

मनोज मिड्ढा 

सहारनपुर। सेंट्रल पार्क कॉलोनी में कॉलोनीवासियों की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा जाहरवीर जी का छड़ी बसेरा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शाम करीब 6:30 बजे पवित्र छड़ी के कॉलोनी के मुख्य द्वार पर पहुंचने पर कॉलोनीवासियों ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। इसके बाद छड़ी को मंदिर परिसर में ले जाया गया, जहां कॉलोनीवासियों ने पूजा-अर्चना कर बाबा जाहरवीर जी का आशीर्वाद लिया।

धार्मिक आयोजन के दौरान नौ कन्याओं का पूजन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को कढ़ी-चावल, दाल-रोटी और सूजी का हलवा प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा।

बाबा जाहरवीर जी को लोक आस्था में वीरता, धर्म और जनकल्याण से जुड़े लोकदेवता के रूप में श्रद्धा से स्मरण किया जाता है। मान्यता है कि बाबा जाहरवीर जी ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए लोककल्याण का संदेश दिया। उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उनके प्रति श्रद्धालुओं की विशेष आस्था है और भादों के समय छड़ी की पूजा तथा बसेरे की परंपरा के माध्यम से श्रद्धालु बाबा का स्मरण करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार बाबा जाहरवीर जी की आराधना श्रद्धा, साहस और लोकसेवा की भावना को मजबूत करती है।

छड़ी बसेरा कॉलोनीवासियों का संयुक्त आयोजन रहा। व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कॉलोनीवासियों द्वारा आयोजन समिति का गठन किया गया था। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन के बाद कॉलोनीवासियों ने आयोजन समिति के सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य