आईएमए सहारनपुर के वार्षिक चुनाव में डॉ. डीके गुप्ता निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

डॉ. रजनीश सिंघल बने प्रेसिडेंट इलेक्ट, डॉ. अनुपम मलिक को सचिव और डॉ. विकास कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर, । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सहारनपुर शाखा की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं डॉ. रजनीश सिंघल को प्रेसिडेंट इलेक्ट वर्ष 2027-28 चुना गया। चुनाव अधिकारी डॉ. डीके तिवारी और डॉ. आरएस पंवार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी की।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि डॉ. अनुपम मलिक को सचिव और डॉ. विकास कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर प्रथम डॉ. रविंद्र राणा, द्वितीय डॉ. राहुल सिंह और तृतीय उपाध्यक्ष डॉ. वंदना आर्य चुनी गईं।
आईएमए के विभिन्न प्रकोष्ठों में साइंटिफिक सेक्रेटरी की जिम्मेदारी डॉ. सौम्या जैन, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. महेश ग्रोवर और कल्चरल सेक्रेटरी डॉ. पूजा खन्ना को दी गई है। मेडिकॉन कन्वीनर डॉ. नरेश नौसरान, सोशल सर्विस कन्वीनर डॉ. दीप शिखा खन्ना, मेंबरशिप ड्राइव कन्वीनर डॉ. संजीव अग्रवाल, बिल्डिंग कमेटी कन्वीनर डॉ. अजय सिंह तथा आईएमए बिल्डिंग ट्रेजरार डॉ. रिकी चौधरी चुने गए।
सेंट्रल काउंसिल के सदस्यों के रूप में डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. रजनीश दहूजा और डॉ. मोहन सिंह को चुना गया। स्टेट काउंसिल के लिए डॉ. नीरज आर्या, डॉ. वीके भार्गव, डॉ. महेश गोयल, डॉ. संजीव मित्तल, डॉ. मोहन पांडे, डॉ. कुणाल जैन और डॉ. स्वर्णजीत सिंह मनोनीत हुए। आईएमए पत्रिका के एडिटर पद की जिम्मेदारी डॉ. विवेक बनर्जी को दी गई, जबकि ऑडिटर के रूप में डॉ. रवि ठक्कर और डॉ. प्रशांत खन्ना चुने गए।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद डॉ. डीके गुप्ता ने सभी चिकित्सकों और आईएमए सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी चिकित्सकों के हितों, जनसेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि आईएमए के सदस्यों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में निवर्तमान सचिव डॉ. नीरज आर्या, डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. अवनीश सिंघल सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। चुनाव में शहर के बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य