शाकुंभरी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, नई शिक्षा नीति और शोध पर जोर

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कम्युनिटी एजुकेशन एंड डिसेबिलिटी स्टडीज द्वारा मंगलवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर से पधारे प्रो. प्रवीण चंद्र त्रिवेदी उपस्थित रहे। उद्घाटन अवसर पर कुलपति प्रो. विमला वाई., कुलसचिव कमल कृष्ण, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार, वित्त अधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी एवं प्रो. ममता सिंगल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सेमिनार का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में प्रो. त्रिवेदी ने नई शिक्षा नीति को शिक्षा का नया राजमार्ग बताते हुए सतत अध्ययन, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मक सोच के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर सीखना ही सफलता की कुंजी है और संतुलित व्यक्तित्व विकास से ही युवा अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। उद्घाटन सत्र के बाद आयोजित तकनीकी सत्रों में देश-विदेश के शोधार्थियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए, जिसमें चार समानांतर सत्र आयोजित किए गए। सेमिनार का उद्देश्य ज्ञान-विनिमय, अनुसंधान को बढ़ावा देना तथा शिक्षाविदों के बीच संवाद स्थापित करना रहा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सेमिनार का प्रथम दिवस ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं सफल रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य